भाजपा विधायक की बेटी ने मंदिर के गर्भ गृह में महिला सिपाही को चांटा मारा, तो पलट कर महिला सिपाही ने भी भाजपा विधायक की बेटी को थप्पड़ जड़ दिया.
कर्नाटक के तुमकुरु ग्रामीण सीट से BJP विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या अपने बच्चों के साथ मांड्या जिले के श्रीरंगपटना तालुक में स्थित ‘आरती उक्काडा मंदिर’ दर्शन के लिए मंदिर पहुंची थी. उसने मंदिर के गर्भगृह में VIP Access की मांग की.
वहां ड्यूटी पर तैनात मांड्या महिला पुलिस स्टेशन की सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल ने ऐश्वर्या को बताया कि आम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है और अगर उन्हें तुरंत अंदर जाने दिया गया, तो कतार में खड़े लोग विरोध कर सकते हैं.पुलिसकर्मी ने उनसे 2 मिनट इंतजार करने का अनुरोध किया.
ऐश्वर्या ने विधायक की बेटी होने का हवाला देते हुए बहस शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगी.
बहस बढ़ने के बाद ऐश्वर्या ने पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मार दिया और उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी.
महिला सब इंस्पेक्टर ने भी विधायक की बेटी को उसी के अंदाज में जवाब दे दिया.
अब दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस FIR किया है.













