WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भाजपा कार्यकर्ता विशाल कश्यप का घर एक क्षेत्रीय भाजपा नेता के इशारे पर बुलडोजर से उजाड़ने वाले एसडीम का मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ ट्रांसफर , रिपोर्ट डॉ विनय शौनिक

भाजपा कार्यकर्ता विशाल कश्यप का घर एक क्षेत्रीय भाजपा नेता के इशारे पर बुलडोजर से उजाड़ने वाले एसडीम का मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ ट्रांसफर

————————————-

( भाजपा के दिग्गज नेता सत्येंद्र कश्यप बॉबी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप के द्वारा की गई न्याय की पहल लाई रंग )

कासगंज ! अभी एक सप्ताह पूर्व पटियाली कस्बे के अंदर भाजपा के ही एक क्षेत्रीय नेता की गंदी राजनीति के चलते उसके द्वारा एसडीएम पटियाली पर दबाव डालकर फर्जी तरीके से यह कहते हुए कि भाजपा कार्यकर्ता विशाल कश्यप नगर पंचायत की नजूल की भूमि पर अवैध कब्जा करके मकान बनाकर रह रहा है, उसको साजिश करके बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया ! बुलडोजर से भाजपा कार्यकर्ता के बहुत पुराने आशियाने को ध्वस्त करने वाले घटिया सोच के भाजपा क्षेत्रीय नेता को यह नहीं मालूम था कि दांव उल्टा पड़ जाएगा, वह शायद यह भूल गया कि कासगंज जनपद के अंदर आने वाली विधान सभा पटियाली व विधानसभा अमापुर के अंदर कश्यप समाज के अत्यधिक मतदाताओं का जहां भारी संख्या में जमावाड़ा है, तो वहीं कासगंज सदर विधानसभा पर भी कश्यप समाज अच्छे खासे मतदाताओं की गिनती राजनीतिक आंकड़ों के तहत आंकी जाती है ! भाजपा कार्यकर्ता विशाल कश्यप का घर उजाड़े जाने की खबर जब कश्यप समाज में आग की तरह फैलने लगी तो उसकी लपटें भारतीय जनता पार्टी मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक सत्येंद्र कश्यप बॉबी के सहयोग से लखनऊ के अंदर मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंच गई और इधर जन-जन की प्रिय भाजपा नेत्री जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप ने विशाल कश्यप के उजाडे गए आशियाने का निरीक्षण कर वहां पर हो रहे निर्माण को तत्काल रूकवाते हुए उनके पारिवारीजनो से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश सरकार की नीति का हवाला देते हुए बताया कि भाजपा सरकार लोगों का घर उजाड़ने के लिए नहीं बल्कि उनको छत देने के लिए जनता जनार्दन द्वारा बनाई गई है ! कासगंज जनपद के अंदर कश्यप समाज के दोनों भाजपा के कद्दावर नेताओं द्वारा उपरोक्त प्रकरण में की गई पहल के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर जहां एसडीएम पटियाली आतिश कुमार का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है तो वही विशाल कश्यप के आशियाने को बसाने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया है ! कासगंज जिले के कद्दावर बीजेपी नेता सत्येंद्र कश्यप उर्फ़ बॉबी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप के द्वारा की गई न्याय की पहल के लिए अखिल भारतीय कश्यप निषाद महासभा के संरक्षक राकेश कश्यप , राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव शांति स्वरूप खन्ना सहित कश्यप निषाद संगठन के जिला प्रभारी प्रवीण कश्यप, जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह कश्यप उर्फ़ वीरू पूर्व सभासद आदि कश्यप समाज के सैकड़ो लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है !

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment