*एटा-थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना से संबंधित एक बाल अपचारी को चोरी की 03 मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार*
——————————–––——
*घटना का विवरण–*
वादिया द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गई कि उसका देवर बाइक लेकर सब्जी खरीदने गया था। वह बाइक खडी कर सब्जी खरीदने लगा तभी उसकी बाइक चोरी कर ली गई। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअस0– 326/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उपरोक्त अभियोग से संबंधित एक बाल अपचारी को चोरी की गई 03 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल उक्त अभियोग से संबंधित है। अन्य 02 हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल के संबंध में जानकारी की जा रही है। बरामदगी के आधार पर 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1. एक बाल अपचारी
*बरामदगी*
1. चोरी की गई 03 हीरो स्पेलेण्डर मोटर साइकिल।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –*
1. थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा
2. उ0नि0 अंकुर सागर
3. का0 संजय सिंह
4. का0 सत्यम सिंह
5. रि0का0 आशुतोष यादव














