बहू को जेवर न देने पड़े, दिखाई फर्जी चोरी, एटा पुलिस ने किया खुलासा, मकान मालिक ने दी थी सूचना
एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के खेरपुरा गांव में एक फर्जी चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि मकान मालिक ने अपनी बहू को जेवर न देने पड़ें, इसलिए घर में चोरी की झूठी सूचना दी थी। राजा का रामपुर पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश किया है।
यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की है, जब मकान मालिक सुरेंद्र पुत्र दुलारे लाल ने पुलिस को अपने बंद घर में चोरी होने की सूचना दी। सुरेंद्र ने बताया था कि वह घर में सो रहे थे और देर रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चुरा ली। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।














