WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बभनी के CHO ने मुख्यमंत्री को भेजा 9 सूत्रीय मांग पत्र, नियमितीकरण और 60,000 मानदेय की मांग

रिपोर्ट: शकीर अख़्तर (सोनभद्र)

बभनी सोनभद्र।: उत्तर प्रदेश में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी 9 प्रमुख लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के मिशन निदेशक के माध्यम से सौंपा है।
पूरे प्रदेश के साथ- साथ विकास खण्ड बभनी क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बभनी में भी सीएचओ संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज मलिक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ फिरोज आबेदीन को नौ सुत्रीय मांग पत्र सौंपा।

‘सीएचओ संघ उत्तर प्रदेश’ और ‘CHO UNION U.P.’ ने संयुक्त रूप से यह मांग पत्र प्रस्तुत किया है।
प्रमुख मांगें:

  • – PFI को मूल मानदेय में समाहित किया जाए।
  • – 60000 प्रतिमाह मानदेय अथवा 4800 ग्रेड पे के समकक्ष मानदेय
  • – पारदर्शी एवं वार्षिक स्थानान्तरण नीति
  • – पृथक CHO कैडर एवं नियमितिकरण / स्थायीकरण
  • – DA एवं HRA का लाभ
  • – कैशलेश स्वास्थ्य उपचार की सुविधा
  • – ₹ 1 करोड़ की बीमा कवर
  • – सेवा अवधि के आधार पर अतिरिक्त वेटेज अंक
  • – अर्जित अवकाश( E L) की सुविधा

इस दौरान बीपीएम ओम प्रकाश, संघ के प्रदेश मंत्री सिंपल कुमारी, अनुज कुमार, संगीता, ममता, अराधना, कविता, सुशीला, प्रीति, प्रियंका, गुलाम नबी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment