प्रयागराज से पंकज कुमार यादव की खास रिपोर्ट
भारतीय मीडिया फाउंडेशन, नेशनल कोर कमेटी
बीएमएफ न्यूज नेटवर्क।
: प्रयागराज कचहरी रोड पर सपा का जोरदार हंगामा, चुनाव आयोग के खिलाफ किया आंदोलन – चुनाव आयोग इस्तीफा दो के लगे नारे।
उत्तर प्रदेश, प्रयागराज। कचहरी रोड पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार आंदोलन कर हंगामा कर दिया। चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।
आंदोलन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य प्रयागराज गणेश कुमार और उत्तम सिंह यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर चुनाव आयोग अपना इस्तीफा दो के नारे लगाए।
इस दौरान कचहरी रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहा है। इसी के विरोध में यह आंदोलन किया गया।
मौके पर सैकड़ों की तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।















