WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पत्रकार साहिल खान के साथ कथित मारपीट की घटना की कड़ी निंदा, सुनील गुप्ता

पत्रकार साहिल खान के साथ कथित मारपीट की घटना की कड़ी निंदा

नई दिल्ली। दिल्ली में पत्रकार साहिल खान के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट की घटना को लेकर पत्रकार जगत में रोष है। घटना को निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए प्रिंट मीडिया भारतीय मीडिया फाउंडेशन (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने इसकी कड़ी निंदा की है।
सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण प्रहरी है और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या अभद्रता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की कि देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी एवं व्यापक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
— सुनील कुमार गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रिंट मीडिया भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )

Leave a Comment