WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता: कंपोजिट विद्यालय इकदीरी का दबदबा, जौराही ने दी कड़ी टक्कर

रिपोर्ट: शकीर अख़्तर (सोनभद्र)

बभनी (सोनभद्र)। विकास खण्ड बभनी अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय विद्यालयों में इन दिनों न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी क्रम में न्याय पंचायत करकच्छी की खेलकूद प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय जौराही के खेल मैदान में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक इंद्रकांत त्रिपाठी ने की।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) बभनी, सुनील कुमार प्रजापति द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पीटी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें कंपोजिट विद्यालय इकदीरी के छात्र-छात्राओं का दबदबा देखने को मिला, वहीं मेजबान कंपोजिट विद्यालय जौराही के खिलाड़ियों ने भी शानदार चुनौती पेश की।

प्रतियोगिता परिणाम:

दौड़ प्रतियोगिता:

  • प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग):
    • 50 मीटर: सुखवंती (कंपोजिट वि. इकदीरी) प्रथम, सुषमा (प्रा. वि. शालेनाग) द्वितीय।
    • 100 मीटर: संध्या (कंपोजिट वि. इकदीरी) प्रथम, सुषमा (प्रा. वि. शालेनाग) द्वितीय।
    • 200 मीटर: अनन्या सिंह (कंपोजिट वि. बजिया) प्रथम, रीना कुमारी (कंपोजिट वि. बजिया) द्वितीय।
  • उच्च प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग):
    • 100 मीटर: हिमांशु (कंपोजिट वि. जौराही) प्रथम, अखिलेश (कंपोजिट वि. इकदीरी) द्वितीय।
    • 200 मीटर: रवि शंकर (कंपोजिट वि. बचरा सेमरिया) प्रथम, दीपहलदार (कंपोजिट वि. इकदीरी) द्वितीय।
    • 400 मीटर: पिंटू (कंपोजिट वि. बरवाटोला) प्रथम, अखिलेश (कंपोजिट वि. इकदीरी) द्वितीय।

 

कबड्डी प्रतियोगिता:

  • प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग): प्राथमिक विद्यालय पीपराखाड़ विजेता।
  • उच्च प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग): अधौरा विजेता, कंपोजिट विद्यालय जौराही उपविजेता।
  • प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग): कंपोजिट विद्यालय जौराही विजेता, प्राथमिक विद्यालय शालेनाग उपविजेता।
  • उच्च प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग): कंपोजिट विद्यालय इकदीरी विजेता, कंपोजिट विद्यालय जौराही उपविजेता।

खो-खो प्रतियोगिता:

  • प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग): कंपोजिट विद्यालय इकदीरी विजेता, कंपोजिट विद्यालय जौराही उपविजेता।
  • उच्च प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग): कंपोजिट विद्यालय इकदीरी विजेता, कंपोजिट विद्यालय जौराही उपविजेता।
  • उच्च प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग): कंपोजिट विद्यालय इकदीरी विजेता, कंपोजिट विद्यालय जौराही उपविजेता।

लम्बी कूद:

  • पूजा कुमारी (कंपोजिट वि. इकदीरी) प्रथम स्थान।
  • पूजा यादव (कंपोजिट वि. इकदीरी) द्वितीय स्थान।

ये रहे उपस्थित: इस अवसर पर मुख्य रूप से एआरपी भानू प्रताप सिंह, मुहम्मद आरिफ, चन्दजीत सिंह, शिवकुमार, अनुजा, चन्द्रशेखर, अमित कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार विमल, केके सिंह, प्रमोद कुमार, अखिलेश मौर्य, रणजीत, प्रवीण कुमार, कृति, संतोष यादव, विनय कुमार, जितेन्द्र, लक्ष्मी प्रसाद , अरविंद सिंह, हरिनारायण,सहित न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment