आखिर कितने बेगुनाहों की जिंदगी और लीलेगा जैन मंदिर सुहाग नगर निर्माणधीन फ्लाईओवर — सौली भईया*
निर्माणधीन फ्लाईओवर में लगी मशीन की चपेट मे आने से 57 वर्षीय बिपिन बिहारी शर्मा की दुखद मौत
फिरोजाबाद नगर विधायक श्री मनीष असीजा बताएं कि आश्वासन के बावजूद भी पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता क्यों नहीं हुई –सौली भईया*
पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दे प्रशासन– सौली भईया*
जैन मंदिर सुहाग नगर चौराहे पर निर्माणधीन फ्लाईओवर के कार्य में लगी हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से 57 वर्षीय श्री विपिन बिहारी शर्मा की दुखद मौत हो जाने पर उनके निवास पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली प्रदेश सचिव श्री मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान जिला उपाध्यक्ष डॉ मुजाहिद खान सपा नेता मयंक यादव ने पीड़ित परिवार को ढाढस बधाया
इस मौके पर पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके पिता सुहाग नगर में फैक्ट्री में चौकीदारी का कार्य करते हैं 4 सितंबर को शाम को लगभग 7:00 बजे वह घर से ड्यूटी पर गए थे कि रात्रि लगभग 8:00 बजे उनके पास पुलिस का फोन आया कि कि तुम्हारे पिता की जैन मंदिर सुहाग नगर चौराहे के काम में लगी मशीन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है
मौके पर नगर विधायक श्री मनीष असीजा पहुंचे थे उन्होंने आश्वासन दिया था कि आप अपने पिता का अंतिम संस्कार कर दो हम आपको 5 लाख की अभी और बाद में भी आर्थिक सहायता दिलवाएंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करवाएंगे परंतु अब तक कुछ भी नहीं मिला ना दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने सवाल उठाते हुए कहा कि नगर विधायक श्री मनीष असीजा बताएं कि आश्वासन देने के बावजूद भी अब तक पीड़ित को आर्थिक सहायता क्यों नहीं दी गई और घटना के दोषियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई है
उन्होंने कहा कि जैन मंदिर सुहाग नगर चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर आखिर कितनी जिंदगी और लीलेगा पिछले एक महीने में यह दूसरी घटना है इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है जिसमें कई बेगुनाह लोग घायल हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है परंतु फिर भी राजनीतिक संरक्षण के कारण सुरक्षा मानको की अनदेखी की जा रही है और लोगों के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए















