*शिव भक्तों की लगी कतारों की सेवा हेतु “नई सुबह एक उम्मीद” सामाजिक संस्था ने किया शीतल जल वितरण शिविर का आयोजन*
*वाराणसी। सावन के पवित्र माह के चौथे सोमवार को शिव भक्तों की उमड़ी भीड़ और कतारों में लगे कांवड़ियों की सेवा हेतु सामाजिक संस्था “नई सुबह एक उम्मीद” द्वारा आज शीतल जल, वितरण शिविर का आयोजन किया गया।*
*संस्था अध्यक्ष ममता ने श्रावण मास के महत्व को बताते हुए कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी माह में समुद्र मंथन हुआ था और विषपान कर भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा की थी। इसलिए इस पूरे माह में जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है।*
*इस अवसर पर संस्था के संस्थापक विजय कुमार जी ने बताया कि “सेवा ही सच्ची शिव भक्ति है। भक्तों को शीतल जल पिलाना साक्षात शिव को जल चढ़ाने के समान है। हमारी संस्था हर साल सावन में यह सेवा करती है।”और आज सावन का अंतिम सोमवार है जिसमें दूर-दूर से दर्शनार्थी यहां पर दर्शन पूजन के लिए आए हैं और संस्था की पूरी टीम पूरे मनोभावों से सेवा में लगी हुई है ।*
*इस पुनीत कार्य में संस्था की तरफ से मोहम्मद अनीस , संध्या पांडे , रहमत अली , अजरा बीबी , नूरी आफरीन, राजश्री साहनी, लक्ष्मी देवी , किरन देवी, रामबाबू गुप्ता , महबूब हसन, रिंकू , मंगेश्वर प्रसाद, करम भारती, रवि कुमार, सुभानंद ,सूरज पाल ,सुमित बिंद, आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया ।*













