WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

धूमधाम से मनाया गया हजरत महताब अली शाह गाजी का 57वां उर्स मुबारक, रिपोर्ट जगदीश कुमार

*धूमधाम से मनाया गया हजरत महताब अली शाह गाजी का 57वां उर्स मुबारक*

_चादरपोशी, कुरानख्वानी और विशेष महफिले-कव्वाली में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़_

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

जलेसर/एटा। हजरत महताब अली शाह गाजी रहमतुल्लाह अलैह का 57वां उर्स मुबारक 17 सितंबर को श्रद्धा और अकीदत के साथ धूमधाम से मनाया गया। उर्स का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजू रजा ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर संजू रजा ने उर्स के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7 बजे गुल शरीफ नवाज-ए-फर्ज, सुबह 8 बजे कुरानख्वानी तथा पूर्वाह्न 11 बजे सूफी अजमेरी बाबा के घर से दरगाह तक चादरपोशी की गई। इसके बाद दोपहर 2 बजे विशेष महफिले-कव्वाली का आयोजन शुरू हुआ। नमाज-ए-असर के बाद गुल शरीफ की रस्म अदा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पीछे स्थित स्वर्गीय सूफी अजमेरी बाबा की बगिया में किया गया। विशेष महफिले-कव्वाली में कव्वालों ने सूफियाना कलाम प्रस्तुत किए, जिसका सैकड़ों अकीदतमंदों ने आनंद लिया। पूरी महफिल के दौरान जायरीनों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

इस दौरान गद्दीनशीन नासिर अब्दुल रहमान, मोहम्मद सईद, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद उबेद, कलीम कुरैशी, रईस उद्दीन कुरैशी, नैना कुरैशी, हाफिज मोहम्मद एजाज, हाफिज मोहम्मद नसीम, सतीश कुमार, अजय भाई, विनोद कुमार, अकरम, शाकिर कुरैशी, रईस भाई गुदाऊ, सूफी रईस उद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महफिले-कव्वाली में शिरकत की और उर्स की रस्मों में भाग लिया।

Leave a Comment