एटा ब्रेकिंग
दुकान के हिसाब-किताब को लेकर युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप!
बेटे के पिता राजेश कुमार ने कोतवाली अवागढ़ में दी तहरीर।
तहरीर के मुताबिक बेटे दीपक की कपड़े की दुकान को लेकर रश्मि और उसके पति पूर्ण सिंह से विवाद था।
आरोप है कि 10 अक्टूबर की रात दीपक को दुकान का हिसाब करने के बहाने रश्मि के घर बुलाया गया था।
देर रात रश्मि ने दीपक के घर न लौटने की सूचना दी, परिजन मौके पर पहुंचे तो दीपक दुकान के सामने पड़ा मिला।
परिजन दीपक को आगरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गर्दन पर चोट के निशान होने का दावा।
पिता ने नाजायज संबंधों और दुकान के हिसाब-किताब के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
थाना पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जाँच पड़ताल मे जुटी पुलिस।
मामले मे जाँच जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह होंगी साफ..थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह
थाना अवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला खिड़की का है मामला।














