नवरात्रि पर्व को लेकर मक्खनपुर पुलिस एलर्ट
थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने संभाली मुख्य चौराहे की कमान
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। नवरात्रि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मक्खनपुर पुलिस सतर्क नजर आई। थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ मुख्य चौराहे पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। इस दौरान पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहे और चौराहे से गुजरने वाले लोगों व वाहनों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।
त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।. राहुल शर्मा पत्रकार फिरोजाबाद














