ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
हापुड़ जिले में तहसील गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के थाना सिंभावली में ग्रामनवादा कला रोड पर तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग से जांच की मांग
हापुड़ जिले में तहसील गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र थाना सिंभावली
सोमवार, 24 अगस्त 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ | नवादा कला रोड पर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में हड़कंप!
सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नवादा कला रोड पर रविवार शाम करीब 5 बजे तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। तेंदुआ देखे जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए।
मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण रविवार शाम पशुओं के लिए जंगल से चारा लेने जा रहा था। इसी दौरान नवादा कला रोड के पास उसे कथित तौर पर तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीण ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते तेंदुआ दिखाई देने की खबर गांव और आसपास के क्षेत्र में फैल गई।पहले भी सामने आ चुके हैं जंगली जानवरों की मौजूदगी के दावेग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों और तेंदुए के मूवमेंट की सूचनाएं सामने आती रही हैं। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि यदि वास्तव में तेंदुए की मौजूदगी है तो यह राहगीरों, किसानों और मवेशियों के लिए खतरा बन सकती है।
वन विभाग से तत्काल जांच और कांबिंग की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल टीम भेजकर मौके की जांच कराने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, जरूरत पड़ने पर कांबिंग अभियान चलाने और तेंदुए की पुष्टि होने पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग उठाई गई है।ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या जनहानि की आशंका को टाला जा सके।महत्वपूर्ण: तेंदुआ देखे जाने की सूचना की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग द्वारा किया जाना अभी बाकी है। ग्रामीणों से अपील है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी जंगली जानवर को देखकर उसके करीब जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें।













