*गोमती जोन लेडी सिंघम डीसीपी नीतू कादयान एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व में मातलदेई चौकी प्रभारी सुनील कुमार का ताबड़तोड़ अपराध अपराधियों पर कार्रवाही*
*जुआ खेलते 9 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद व ताश के पत्ते बरामद*
विजय लक्ष्मी तिवारी
*वाराणसी* कमिश्नरेट थाना राजातालाब पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 13 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान 9 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम गौरा के सीवान स्थित आम के पेड़ के नीचे दबिश देकर यह सफलता हासिल की। मौके से ₹4,150 और जामा तलाशी से ₹4,300 सहित कुल ₹8,450 नगद, 52 ताश के पत्ते और 5 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*सराहनीय पुलिस टीम* :
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चौकी प्रभारी मातलदेई उ0नि0 सुनील कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य, हे0का0 संजय शर्मा, हे0का0 गिरिजाशंकर, का0 रोहित वर्मा, का0 राजू सोनकर, हे0का0 दिलीप कुमार और का0 आसिफ हुसैन शामिल रहे।














