रिपोर्ट: निशा कान्त शर्मा
- जवाहरपुर तापीय परियोजना का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
- परियोजना का संचालन सुचारू एवं कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
- अधिकारी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से दायित्वों का निर्वहन करें : कैलाश सिंह राजपूत
एटा। मा0 राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत तथा जनपद के प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने आज मलावन स्थित जवाहरपुर तापीय परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक से कोयले के स्टॉक, विद्युत उत्पादन तथा परियोजना के संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
प्रभारी मंत्री ने परियोजना में कराए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता, उपयोगिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता ऑपरेशन एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना का संचालन निर्बाध एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें तथा परियोजना की कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सीएसआर के माध्यम से जनउपयोगी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी,मा0 जनप्रतिनिधिगण, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जवाहरपुर तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अनुग्रह रवि, मुख्य अभियंता ऑपरेशन अरविन्द कुमार मिश्रा, अधीक्षण अभियंता रॉबिन दंडोतिया, धर्मेन्द्र यादव, एस एन भास्कर,अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।















