जलेसर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से राजू कश्यप एवं मारहरा विधानसभा क्षेत्र से डॉ. पुष्पेंद्र सिंह यादव को निषाद पार्टी ने घोषित किया प्रभारी
————————————-
एटा ! निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महामना डा. संजय कुमार निषाद के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को दृष्टिगत रखते हुए निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप ने 106 जलेसर सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र पर राजू कश्यप को प्रभारी एवं डॉ पुष्पेंद्र सिंह यादव को 105 विधानसभा क्षेत्र मारहरा का प्रभारी घोषित कर क्षेत्र में बूथ स्तर पर निषाद पार्टी संगठन को शक्तिशाली बनाने के निर्देश दिए हैं ! विधानसभा क्षेत्र स्तर पर प्रभारी नियुक्त होने पर निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य हरिशंकर कश्यप , जिला उपाध्यक्ष एवं सभासद जलेसर डॉ.देवेश शर्मा, डा. मोहन सिंह, अमित कुलश्रेष्ठ , दानिश खान,गुहराज कश्यप, मनोज कश्यप, गौरीशंकर कश्यप, रामप्रकाश कश्यप,डा. राम खिलाड़ी कश्यप, डा. विकटपाल सिंह कश्यप, आशीष कुमार कश्यप, उमाशंकर कश्यप, शिशुपाल सिंह कश्यप, सुभाष कश्यप, भगवान सिंह कश्यप, योगेश कश्यप, होशियार सिंह कश्यप, जितेंद्र कुमार कश्यप, दीनदयाल कश्यप, राजकुमार कश्यप, सुनहरी लाल कश्यप, रवि कश्यप, देवांश वर्धन कश्यप, गिरेंद्र सिंह कश्यप हादसे कर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है !














