एटा ब्रेकिंग….
जलेसर में फिर सक्रिय हुआ केबल चोर गैंग, पालिका के 3 नलकूपों से उड़ाई कॉपर केबल
जलेसर नगर पालिका परिषद जलेसर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
अज्ञात चोर मोहल्ला नकटा कुआं और कुशवाहा मरघट सहित तीन ट्यूबवेलों की कीमती कॉपर केबल काटकर ले गए।
घटना का पता चलते ही नगर पालिका कर्मचारियों ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
केबल चोरी होने से तीनों ट्यूबवेल ठप हो गए हैं और कस्बे में जलापूर्ति बाधित हो गई है।
बता दें कि जलेसर क्षेत्र में कॉपर केबल चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं।
चार दिन पहले बेरनी विद्युत स्टेशन पर तैनात एक विद्युत कर्मी को ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करते पकड़ा गया था और जेल भेजा गया था, जिसके बाद चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग गया था।
लेकिन बीती रात पालिका के तीन ट्यूबवेलों से केबल चोरी होने के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।














