रिपोर्ट: सत्यदेव पाण्डेय (ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
बभनी-सोनभद्र। विकास खंड बभनी के न्याय पंचायत चैनपुर की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय चौना के प्रांगण में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान दीनदयाल जायसवाल और एआरपी चंद्रशेखर सिंह ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में कराया गया। इस दौरान 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो तथा कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कबड्डी और खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-:
रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र
प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय धनवार ने प्राथमिक विद्यालय सुरंगी टोला को पराजित किया। वहीं, खो-खो में प्राथमिक विद्यालय चौना ने प्राथमिक विद्यालय धनवार को हराया। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय चौना ने प्राथमिक विद्यालय कोंगा को शिकस्त दी, जबकि कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय चौना ने प्राथमिक विद्यालय सुरंगी टोला को पराजित किया। उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय चौना ने कम्पोजिट विद्यालय मचबंधवा को हराया। वहीं, खो-खो में कम्पोजिट विद्यालय चौना ने कम्पोजिट विद्यालय धनखोर को पराजित किया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय मचबंधवा ने कम्पोजिट विद्यालय धनवार को हराकर जीत दर्ज की।
दौड़ और श्रुतिलेख में भी बच्चों ने हासिल किए स्थान-:
श्रुतिलेख प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय धनवार की आरती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय चौना के अभय कुमार प्रथम रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विद्यालय कोंगा की किरन कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, प्राथमिक बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बहेराडोल के दीपक कुमार प्रथम रहे। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि खेलकूद बच्चों के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विद्यालय स्तर से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रवीण कुमार जितेंद्र यादव, श्याम चरण ,राजेश यादव संतोष यादव , राजीव यादव राजकुमार सहित न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के छात्र छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।














