*एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल तथा अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।*
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजेश निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा जनपद एटा को चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मु0अ0स0- 153/26 धारा 317(2), 317(5) बीएनस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. अभिषेक पुत्र राजेश निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा जनपद एटा।
*बरामदगी-*
1. एक मोटर साइकिल
2. 01 अवैध तमंचा 02 जिंदा कारतूस (315 बोर)
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -*
1. थानाध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह
2. उ0नि0 सुनील कुमार
3. का0 नीरेश कुमार
4. का0 सुशील कुमार।















