WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोपन में सबसे ऊंचा 85 फीट का रावण होगा आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • चारो दिशाओं में घूमता है रावण का गर्दन

चोपन। असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी के अवसर पर चोपन में सबसे ऊंचा 85 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा। रावण केे पुतले को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर जुटे हैं। जिले में कई स्थानों पर रावण का पुतला दहन करके विजया दशमी का पर्व मनाया जाता हैं लेकिन चोपन का रावण हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा हैं। रेलवे रामलीला मैदान में विजया दशमी पर 85 फ़ीट ऊँचे रावण का दहन होगा। इस रावण की सबसे खास बात है कि ये रावण हाईटेक है। इसमे आधुनिक लाइट लगी होती है। सबसे बड़ी खासियत यह कि इसका गर्दन चारों दिशा में घूमता रहेगा। चारों दिशा में घूमते सर और इसमें लगी लाइट सभी जनता का आकर्षण अपनी तरफ खींच लेता है। मध्य प्रदेश से आये रामलीला कलाकार इस वर्ष अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन कर रहे हैं। रावण को बनाने मे प्रमुख भूमिका सियाराम तिवारी, बद्री सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा एवं कमेटी के सभी पदाधिकारी सदस्यगण निभा रहे है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कमलकिशोर सिंह ने बताया कि सभी के सहयोग से भव्य रावण के पुतले का निर्माण कराया जा रहा है। रामलीला समिति द्वारा यह निर्णय किया गया कि इस बार रामलीला की भव्यता को चार चांद लगाया जाएगा। इसी मद्देनजर रावण का पुतला दशहरा के दिन आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से ही रामलीला का भव्य मंचन किया जा रहा है और उसी तरह दशहरे के दिन भी आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment