WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोपन के प्रीतनगर गड़हीडीह में वैष्णो देवी मंदिर की गुफा की थीम पर तैयार हो रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ – सोनभद्र)

चोपन/सोनभद्र। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर नगर चोपन में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर के प्रीतनगर गड़हीडीह स्थित नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में इस बार श्रद्धालुओं को विशेष धार्मिक आकर्षण देखने को मिलेगा। यहां वैष्णो देवी मंदिर की गुफा की थीम पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस आकर्षक पंडाल में आदिशक्ति मां दुर्गा विराजमान होंगी, जहां पहुंचकर श्रद्धालु मां के दर्शन-पूजन कर सकेंगे। पंडाल का निर्माण स्थानीय कलाकार रघुराई द्वारा कराया जा रहा है। वैष्णो देवी मंदिर की गुफा की तर्ज पर तैयार किए जा रहे इस पंडाल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करना है। गुफा की थीम पर आधारित सजावट के माध्यम से माता वैष्णो देवी के दरबार की झलक प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। पंडाल को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए निर्माण कार्य में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस दुर्गा पूजा कार्यक्रम को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। धार्मिक आस्था और कलात्मक सजावट का संगम इस पंडाल को क्षेत्र के प्रमुख आकर्षणों में शामिल कर सकता है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment