WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चलती बस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, रक्षाबंधन पर मायके जा रही थी, रिपोर्ट राहुल गुप्ता

चलती बस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, रक्षाबंधन पर मायके जा रही थी

*बरेली / शाहजहाँपुर*
रक्षाबंधन पर बरेली से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस में एक महिला ने चलती बस में बच्ची को जन्म दे दिया। अचानक प्रसव पीड़ा से बस में अफरा-तफरी मच गई।

बस के मदनापुर क्षेत्र में पहुंचने पर महिला को तत्काल *मदनापुर सीएचसी* ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि महिला रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए बरेली से फर्रुखाबाद अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और बस में ही बच्ची का जन्म हो गया। घटना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment