रिपोर्ट: निशा कान्त शर्मा
जसरथपुर (एटा)। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव सरोठ पचाया निवासी करीब 20 वर्षीय युवक सोनू ने बुधवार को कथित रूप से घरेलू परेशानियों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की मां का विवाह करीब 14 वर्ष पूर्व सराय अगस्त, थाना नौगांव निवासी बृजवीर सिंह के पुत्र रामदास के साथ हुआ था। बाद में पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह अपने पति से अलग होकर राहुल बाबा के साथ रहने लगी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि राहुल बाबा ने बाद में संध्या नाम की महिला से भी संबंध बना लिए थे, जो उसी घर में रहती थी।बताया जाता है कि इसी पारिवारिक स्थिति को लेकर घर में आए दिन विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती थी। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक सोनू इन घरेलू परिस्थितियों से परेशान था। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।पुलिस के अनुसार, मृतक के जैविक पिता बृजवीर सिंह हैं। घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।














