ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद आगरा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।
किरावली.।14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे शांति रिसोर्ट, किरावली, आगरा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद आगरा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने की तथा संचालन जिला महामंत्री प्रमेन्द्र फौजदार ने किया। बैठक में विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की गरिमा बनाए रखने, पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पत्रकार हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
संगठन की ताकत हमारी एकता है, और पत्रकारों का सम्मान हमारी प्राथमिकता है।
बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
विष्णु सिकरवार जिलाध्यक्ष
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद आगरा ने किया.














