WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गोवंश को पकड़ने के नाम पर क्रूरता बर्दाश्त नहीं: अरविन्द सिंह चौहान

गोवंश को पकड़ने के नाम पर क्रूरता बर्दाश्त नहीं: अरविन्द सिंह चौहान

 

जेसीबी के बुकेट से गोवंश को उठाने और इंजेक्शन लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक की मांग, सुधार नहीं हुआ तो विहिप करेगी आंदोलन

 

एटा 2 सितंबर। नगर पालिका एटा द्वारा निराश्रित गोवंश को पकड़कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभियान निश्चित रूप से सराहनीय है, लेकिन यदि गोवंश को पकड़ने के नाम पर ही उन्हें पीड़ा और चोट पहुंचाई जा रही है तो यह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

यह बात विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कही। उन्होंने गोवंश को पकड़ने की कथित प्रक्रिया पर कड़ी नाराजगी जताते हुए नगर पालिका प्रशासन से तत्काल प्रभाव से व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।

श्री चौहान ने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसी शिकायतें एवं दृश्य सामने आए हैं, जिनमें गोवंश को इंजेक्शन के माध्यम से निष्क्रिय अथवा घायल करने के बाद जेसीबी के बुकेट से उठाकर वाहनों में डाले जाने की बात कही जा रही है। यदि यह प्रक्रिया वास्तव में अपनाई जा रही है तो यह बेहद गंभीर विषय है। जेसीबी जैसी भारी मशीन के बुकेट से गोवंश को उठाने के दौरान उन्हें चोट लगने की पूरी आशंका रहती है।

 

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या निराश्रित गोवंश को बचाने के नाम पर उन्हें ही घायल करना नगर पालिका की कार्यप्रणाली बन गई है? गोवंश को सुरक्षित पकड़ना है तो उसके लिए मानवीय और पशु चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही?

 

श्री चौहान ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि गोवंश को पकड़ने, उठाने और वाहनों में स्थानांतरित करने के दौरान किसी भी पशु को अनावश्यक पीड़ा, चोट या नुकसान न पहुंचे। पूरे अभियान की निगरानी जिम्मेदार अधिकारियों तथा पशु चिकित्सा अधिकारी तथा पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की मौजूदगी में कराई जानी चाहिए।

अरविन्द सिंह चौहान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गोवंश के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता विश्व हिन्दू परिषद स्वीकार नहीं करेगी। प्रशासन को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों की तत्काल जांच कराई जाए और यदि गोवंश को चोट पहुंचाने वाली प्रक्रिया सही पाई जाती है तो उसे तुरंत बंद किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो विश्व हिन्दू परिषद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। गोवंश की सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

विहिप नेता ने जिलाधिकारी एवं नगर पालिका प्रशासन से पूरे मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच, सुरक्षित पकड़ने की व्यवस्था तथा गोवंश के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Comment