WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गुजरात के राज्यपाल ने बाह के नरेन्द्र सिंह क्षत्रिय को किया सम्मानित, वॉलीबाल रेफरी के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है पहचान, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

गुजरात के राज्यपाल ने बाह के नरेन्द्र सिंह क्षत्रिय को किया सम्मानित, वॉलीबाल रेफरी के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है पहचान।

बाह। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बाह के पुरा तिन्नेत (कैंजरा) गांव के डॉ. नरेन्द्र सिंह क्षत्रिय को सम्मानित किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबाल रेफरी के रूप में पहचान बनाई है। गुजरात के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन एवं गुजरात खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया था। बाह के पुरा तिन्नेत (कैंजरा) के मोहन सिंह भदौरिया के बेटे डॉ. नरेन्द्र सिंह क्षत्रिय 6 से 16 अगस्त तक चिली में आयोजित वॉलीबाल के वैश्विक टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रेफरी नामित थे। गुजरात राज्य वॉलीबाल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भी हैं। उनके मौसेरे भाई गौरव सिंह, गांव में वॉलीबाल के कोच अल्केन्द्र सिंह जादौन एवं प्रगतिशील नेता पवन भदौरिया ने बताया कि डॉ. नरेन्द्र सिंह क्षत्रिय राष्ट्रीय कार्यशालाओं में बतौर विशेषज्ञ खेल के नियमों एवं खिलाड़ियों के कौशल विकास पर व्याख्यान देते हैं। उनकी उपलब्धि पर पूरे गांव को गर्व है। वॉलीबाल के रेफरी अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, सर्वदमन सिंह भदौरिया ने विदेशी धरती पर देश का मान बढ़ाने वाले बाह के बेटे को खुशी का इजहार कर बधाई दी है।

Leave a Comment