*थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग*
एटा,आज दिनांक 21.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा/नोडल अधिकारी AHT के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय सहायक नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में एएचटी/एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक रीजनल कोर्डिनेटर और उत्तर प्रदेश वॉलंटियर लखनऊ श्री सुरजीत सिंह, डा0 श्री अमन प्रताप सिंह (स्वास्थ्य विभाग) जनपद सलाहकार तम्बाकू व नियन्त्रण कार्यक्रम, श्री अरविन्द कुमार (मनोवैज्ञानिक), श्री योगेश कुमार (शोसल वर्कर), श्री हतेन्द्र कुमार ( cmo operator) व Ecat gruop जिला कोर्डिनेटर अमरीशराय जनपद एटा की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर के बस स्टैण्ड पर खोखा, ढकेल, होटल, ढाबों दुकानों इत्यादि स्थानों पर चैंकिग की गयी एवं सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पांद (विज्ञापन प्रतिषेध एवं व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन आपूर्ति और विवरण का (विनियम) अधिनियम (सी0ओ0टी0पी0ए0)- 2003 का प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किये जाने के अनुपालन के तहत जन जागरुकता अभियान चलाया गया,जिसमे तम्बाकू का शौक- किश्तों में मौत आइए जीवन चुने तम्बाकू नही अभियान के तहत, जानकारी दी गई तथा किसी भी सुझाव व उपचार हेतु के लिए कमरा नं0 44 जिला चिकित्सालय, जनपद एटा तथा सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800112356 आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर 04 प्रतिष्ठानों का सम्मन शुल्क किया गया।














