WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लगाया पलीता जमकर विकी अवैध मिलावटी मिठाईयांBMF News

ब्रेकिंग न्यूज़

*उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़*

*मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस अभियान को खाद्य सुरक्षा विभाग ने लगाया पलीता जमकर विकी अवैध मिलावटी मिठाईयां।*

हापुड़ में जगह-जगह बरसाती मेंढक की तरह निकल कर मिठाइयों की दुकानें खोले बैठे दुकानदारों की दुकानों पर जमकर बिकी अवैध तरीके से बनाई गई मिलावटी मिठाइयां पूरे दिन खरीदने वाले अंजान लोगों की भीड़ लगी रही। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भले ही कार्रवाई का दावा किया हो लेकिन हापुड़ में जगह- जगह खुलेआम बेची गई अवैध मिलावटी मिठाइयां, भारी मात्रा में बिकना चिंता का सबब बना रहा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिलावटी अवैध मिठाइयों की दुकानों पर कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुई। रक्षाबंधन पर पूरे दिन बरसाती मेंढक की तरह दुकान खोलकर बैठे दुकान दारों की दुकानों पर भीड़ लगी रही लेकिन मजाल नहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक बार भी आकर देखा हो या मिलावटी मिठाई बेचने वाले दुकानदारों पर कोई कार्रवाई की हो लापरवाही का आलम सरेआम मिठाइयों की दुकानों पर लोगों ने देखा इसे मिली भगत कहो या कुछ और लेकिन हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर उठ रहे सवाल। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी अवैध मिठाईयां बेचने का आलम सरेआम देखा जा सकता है। अवैध मिलावटी मिठाई की दुकानों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई यह बड़ा चिंता का विषय है मुख्यमंत्री कह रहे हैं कार्रवाई करो लेकिन यहां पनाह दी जा रही है।।

पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment