क्षत्रिय समाज ने दिया आगरा शिक्षक एवं स्नातक विधानपरिषद निर्वाचन क्षेत्र पर भाजपा को समर्थन। एटा २२ अक्तूबर भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच के अंग केरूप में संचालित संगठन भारतीय क्षत्रिय विचार एवं विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रामनिवास सिंह चौहान की अध्यक्षता में संगठन की एक बैठक नेहरू इंटर कॉलेज जैथरा में सम्पन्न हुई,जिसमें संगठन के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र पूर्व राज्यपाल हिमाचल एवं राजस्थान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित के निर्देश पर संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश में चल रहे शिक्षक एवं स्नातक विधानपरिषद क्षेत्रों के चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रामनिवास सिंह चौहान द्वारा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्रजप्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी,विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सामाजिक चेतनामंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ,अखिल भारतीय वेश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर,जैथरा चेयरमैन विवेक गुप्ता को समर्थन पत्र प्रदान कर प्रतीक चिन्ह के रूप में तलवारे भेट कर किया,इस अवसर पर ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमित राज दीक्षित, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशीत दीक्षित,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी आगरा जोन डॉ प्रमोद मिश्रा,प्रदेश महासचिव अनिल पांडेय,प्रदेश सचिव सुनील पांडेय द्वारा भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा क्षेत्रीय अध्यक्ष को भेट कर उनका स्वागत किया गया। बैठक में भारतीय क्षत्रिय विचार एवं विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राजावत,विजयराज सिंह सिसोदिया,रामगोपाल सिंह सिखारवार,हर्ष वर्धन सिंह तोमर, राकेश सिंह सोलंकी,प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र सिंह राठौर,श्रीमती नीतू सिंह चौहान,श्रीमती रमाला राठौर ,दर्शन सिंह तोमर,प्रदेश सचिव मनोज कुमार सिंह राठौर,जोगेंद्र सिंह फौजी,अतुल प्रताप सिंह चौहान, उचित चौहान ,जिला कार्यकारी अध्यक्ष उदयवीर सिंह चौहान,प्रमोद कुमार राठौर,अनार सिंह चौहान ,ब्रजेंद्र सिंह चौहान तर्गवां,जिलामहासचिव जितेंद्र सिंह चौहान,राजेश सिंह चौहान वरुण प्रताप सिंह चौहान,राजीव चौहान,जिला सचिव दीपक सिंह चौहान ,सुनील चौहान,रवि चौहान ,संजीत सिंह चौहान सहित सैकड़ों क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी शामिल हुएसभी के द्वारा आगरा शिक्षक एवं स्नातक विधानपरिषद निर्वाचन क्षेत्रों के भाजपा प्रत्यासी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी एवं डॉक्टर मानवेंद्र सिंह गुरुजी को भारी बहुमत से विजई बनाने का संकल्प लिया!














