राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव जी के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मा प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी एवं फिरोजाबाद के लोकप्रिय सांसद मा अक्षय यादव जी के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष श्री शिवराज सिंह यादव जी महानगर अध्यक्ष जनाब राजू जर्राह सचिव श्री कमलेश यादव विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेश शंखवार के संयोजन में समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बंद किए गए विद्यालयों पर शिक्षक दिवस मनाने एवं प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराने के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली शामिल हुए
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने भारत रत्न श्रद्धाये सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 26000 विद्यालयों को बंद कर दिया गया है इन विद्यालयों के बंद होने से बच्चों के पढ़ लिख कर आगे बढ़ाने के रास्तों को भी बंद कर दिया गया है जिसका समाजवादी पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय देवनगर,कन्या प्राथमिक विद्यालय देव नगर,प्राथमिक विद्यालय कटरा सुनारन,प्राथमिक विद्यालय किशन नगर कोटाला रोड पर हाथों में तख्तियां होल्डिंग लेकर विद्यालय को बंद किए जाने का विरोध दर्ज कराया गया















