WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कायमगंज 50 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची, सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई जान,BMF News

कायमगंज 50 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची, सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई जान ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर कुएं में उतरे सिपाही मनोज चौधरी, साहसिक रेस्क्यू के बाद मासूम को सुरक्षित निकाला बताया गया कि सौम्या अपनी बहन अनन्या के साथ स्कूल से घर लौट रही थी इसी दौरान गांव में स्थित पुराने कुएं की पटिया अचानक टूट गई और सौम्या करीब 50 फीट नीचे कुएं में जा गिरी बच्ची के कुएं में गिरते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई

ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर कुएं में उतरे सिपाही

बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए सिपाही मनोज चौधरी ने अदम्य साहस का परिचय दिया उन्होंने अपनी पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधा और बिना जान की परवाह किए गहरे कुएं में उतर गए करीब तीन घंटे तक चले मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन में उन्होंने काफी मशक्कत के बाद मासूम सौम्या को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

सिपाही के इस साहसिक प्रयास को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी जमकर सराहना की समय रहते किए गए इस रेस्क्यू से बच्ची की जान बच सकी साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित

सिपाही मनोज चौधरी के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए ‘साहसी बालिका टीम’ की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया टीम अध्यक्ष खुशबू मिश्रा के नेतृत्व में सदस्यों ने सिपाही का स्वागत करते हुए उन्हें शील्ड प्रदान की सिपाही मनोज चौधरी का यह साहसिक रेस्क्यू लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और खाकी के मानवीय चेहरे की मिसाल बन गया है।

Leave a Comment