*इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप-25 के लिए शुरू हुआ सर्वे*
*कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनविश्वास के आधार पर देशभर के पुलिस अधिकारियों का चयन*
दिल्ली -फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है। इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण का उद्देश्य उन पुलिस अधिकारियों के कार्यों को पहचान देना है जिन्होंने अपने नेतृत्व, प्रभावी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनोन्मुख पुलिसिंग के माध्यम से समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण स्थापित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
किसी भी विकसित और समृद्ध समाज की सबसे बड़ी पहचान उसके नागरिकों में सुरक्षा और कानून के प्रति विश्वास की भावना होती है। जब नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं, तभी शिक्षा, व्यापार, उद्योग, निवेश और सामाजिक गतिविधियां सुचारु रूप से आगे बढ़ती हैं। इसी कारण प्रभावी कानून व्यवस्था किसी भी राज्य और जिले के सर्वांगीण विकास की आधारशिला मानी जाती है।
जिला पुलिस प्रमुख, चाहे वे एसएसपी, एसपी, डीसीपी, पुलिस कमिश्नर अथवा समकक्ष अधिकारी हों, कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, साइबर अपराध और संगठित अपराध जैसी चुनौतियों से निपटने, सड़क यातायात को सुव्यवस्थित रखने तथा संकट की परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी नेतृत्व प्रदान करने में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं।
एक सक्षम पुलिस कप्तान केवल अपराधियों पर नियंत्रण स्थापित नहीं करता, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास का मजबूत संबंध भी विकसित करता है। आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग, पारदर्शी कार्यशैली, जवाबदेही, जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग और संवेदनशील प्रशासन किसी भी जिले में शांति और विकास का मजबूत आधार तैयार करते हैं।
फेम इंडिया के संपादक धीरज कुमार ने कहा कि सकारात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता के अपने मूल उद्देश्य के अनुरूप संस्था प्रत्येक वर्ष ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों और जनसेवकों को सम्मानित करती है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है। इसी क्रम में इस वर्ष भी जिला स्तर पर उत्कृष्ट पुलिस नेतृत्व का प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में देशभर में लगभग 1,100 से अधिक जिला पुलिस प्रमुख विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों का नेतृत्व कर रहे हैं। इनमें से केवल 100 अधिकारियों का चयन करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण और बहुस्तरीय प्रक्रिया थी।
सर्वेक्षण के प्रथम चरण में फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने केंद्र एवं राज्य सरकारों के उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों, विभिन्न प्रशासनिक स्रोतों, मीडिया रिपोर्टों, विशेषज्ञों की राय, सोशल मीडिया विश्लेषण तथा व्यापक ग्राउंड सर्वे के आधार पर देश के शीर्ष 100 पुलिस अधिकारियों की पहचान की है। उनका मूल्यांकन दस प्रमुख मानकों पर किया गया, जिनमें अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था में सुधार, जनमित्र पुलिसिंग, दूरदर्शी नेतृत्व एवं नवाचार, जवाबदेह एवं पारदर्शी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, सजगता एवं संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता एवं जनसंपर्क, विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्तियों की राय तथा मीडिया एवं सार्वजनिक छवि शामिल हैं।
इन सभी मानकों पर विस्तृत मूल्यांकन के बाद चयनित 100 अधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में प्रकाशित किया जा रहा है। सर्वेक्षण का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट अधिकारियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि देशभर में प्रभावी पुलिस नेतृत्व और जनोन्मुख पुलिसिंग के सफल मॉडलों को सामने लाना भी है।
फेम इंडिया के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंह ने बताया कि यह सर्वेक्षण एक सतत प्रक्रिया है और मूल्यांकन लगातार जारी रहेगा। इसी अध्ययन के आधार पर चयनित अधिकारियों में से देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की विशेष सूची फेम इंडिया के आगामी अंक में प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण को अधिक व्यापक, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने के लिए एशिया पोस्ट का सहयोग लिया गया है।
राज्यवार व कैडर के आधार पर चयनित 100 पुलिस कप्तानों की सूची संलग्न है।
AGMUT (अरुणाचल/दिल्ली/J&K आदि)
अनंत मित्तल (एसीबी अरुणाचल, अब दक्षिण दिल्ली)
डॉ. जी.वी. संदीप चक्रवर्ती (एसएसपी श्रीनगर)
राहूल अलवाल (डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली)
रोहित राजवीर सिंह (डीसीपी सेंट्रल दिल्ली)
शशांक जायसवाल (डीसीपी ट्रैफिक, अब रोहिणी)
संजीव कुमार यादव (डीसीपी स्पेशल सेल)
तनु श्री (एसपी पुलवामा, अब दिल्ली)
आंध्र प्रदेश
अधिराज सिंह राणा (एसपी साइबर क्राइम)
शेल्के नचिकेत विश्वनाथ (एसपी कडपा)
तुषार दूडी (एसपी चित्तूर)
वी. हर्षवर्धन राजू (एसपी प्रकाशम)
असम–मेघालय
गौरव अभिजीत दिलीप (एसएसपी डिब्रूगढ़)
नुमल महट्टा (एसएसपी बोंगाईगांव)
पंकज यादव (एसएसपी बाजाली)
पार्थ प्रतिम दास (एसएसपी कछार, अब नगांव)
वी. वी. राकेश रेड्डी पी. (एसपी गोलपाड़ा)
विवेक सिएम (एसपी ईस्ट खासी हिल्स)
बिहार
अम्बरीश राहुल (एसपी औरंगाबाद, अब पुलिस अकादमी)
स्वीटी सहरावत (एसपी पूर्णिया, अब स्पेशल ब्रांच)
नवजोत सिमी (एसपी अरवल)
परिचय कुमार (एसपी कटिहार)
प्रेरणा कुमार (एसपी लखीसराय)
सुशील कुमार (एसएसपी गया जी)
विश्वजीत दयाल (एसपी जमुई)
छत्तीसगढ़
प्रशांत कुमार ठाकुर (एसपी सूरजपुर, अब डीआईजी पीएचक्यू)
राय गौरव रामप्रवेश (एसपी दंतेवाड़ा, अब बलौदाबाजार-भाटापारा)
रॉबिन्सन गुरिया (एसपी नारायणपुर, अब डीसीपी रायपुर)
गुजरात
डॉ. हर्षदकुमार के. पटेल (डीसीपी जोन-1, अहमदाबाद)
डॉ. जगदीश चावड़ा (डीसीपी वडोदरा)
विजय जे. पटेल (एसपी खेड़ा)
हरियाणा
अदिति सिंह (डीसीपी एमडीसी जोन, पंचकूला)
अंशु सिंगला (एसपी एंटी करप्शन, अब डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम)
दीपक जेवरिया (एसपी महेंद्रगढ़)
लोगेश कुमार पी. (एसपी चरखी दादरी)
हिमाचल प्रदेश
बलबीर सिंह (एसपी हमीरपुर)
गौरव सिंह (एसपी शिमला)
इल्मा अफरोज़ (एसपी नूरपुर)
शिवानी मेहला (एसपी लाहौल एवं स्पीति)
झारखंड
अनुदीप सिंह (एसपी पाकुड़)
हृदिप पी. जनार्दन (एसपी स्पेशल ब्रांच)
डॉ. बिमल कुमार (एसपी गिरिडीह)
प्रभात कुमार (एसएसपी धनबाद)
श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे (एसपी सिमडेगा)
कर्नाटक
बिंदु मणि (कोडागु)
डॉ. अरुण के. (मंगलुरु सिटी)
मल्लिकार्जुन बालदंडी (मैसूरु)
मुथाराजू एम. (चामराजनगर)
केरल
आर. आनंद (एसपी पथनमथिट्टा)
साबू मैथ्यू के.एम. (एसपी कोट्टायम)
विजय भारत रेड्डी (एसपी कासरगोड)
मध्य प्रदेश
समीर सौरभ (एसपी मुरैना, अब रेडियो भोपाल)
संपत उपाध्याय (एसपी जबलपुर)
श्रद्धा तिवारी (डीसीपी भोपाल मुख्यालय)
महाराष्ट्र
कृषिकेश रावले (डीसीपी जोन-1, पुणे)
नीति पुडी रश्मिता राव (डीसीपी नागपुर जोन-4)
सोमय मुंडे (डीसीपी छत्रपति संभाजीनगर)
नितिन दत्तात्रय बागटे (रत्नागिरी)
मणिपुर–त्रिपुरा
क्ष. शिवकांता सिंह (एसपी इंफाल वेस्ट)
मौर्य कृष्णा सी. (एसपी दक्षिण त्रिपुरा)
शंकर देबनाथ (एसपी पश्चिम त्रिपुरा)
नागालैंड
डॉ. प्रीतपाल कौर (एसपी पेरेन/पेेक)
एस. वेसुप्रा केज़ो (एसपी मोकोकचुंग)
ओडिशा
अमृतपाल सिंह (एसपी नुआपाड़ा)
गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र (एसपी झारसुगुड़ा)
जगमोहन मीणा (डीसीपी भुवनेश्वर)
प्रतीक सिंह (एसपी पुरी)
पंजाब
गुरप्रीत सिंह भुल्लर (एसएसपी अमृतसर)
कंवरदीप कौर (एसएसपी चंडीगढ़)
मनिंदर सिंह (एसएसपी रोपड़)
संदीप मलिक (एसएसपी होशियारपुर)
एस. गुरबंस सिंह बैंस (एसएसपी फरीदकोट)
राजस्थान
अभिषेक शिवहरे (एसपी जैसलमेर)
डॉ. अमृता दुहन (एसपी उदयपुर)
मृदुल कच्छवाह (बीकानेर)
प्रवीण नायक नूनावत (एसपी सीकर)
रंजीता शर्मा (जयपुर ईस्ट)
शैलेंद्र सिंह इंदौलिया (एसपी जालौर)
सिक्किम
लाल बहादुर छेत्री (एसपी मंगन)
नकुल प्रधान (एसपी सोरेंग)
तमिलनाडु
डॉ. के. महेश्वरी (डीसीपी रेडहिल्स, अवडी सिटी पुलिस)
जी. चंदीश, आईपीएस (एसपी रामनाथपुरम)
तेलंगाना
खरे किरण प्रभाकर (डीसीपी साउथ जोन, हैदराबाद)
पोथाराजू साई चैतन्य (कमिश्नर, निजामाबाद)
श्रीबाला बी. (डीसीपी क्राइम्स, साइबराबाद)
उत्तर प्रदेश
आकाश पटेल (चंदौली)
अनुराग आर्या (बरेली)
अपर्णा रजत कौशिक (मिर्जापुर)
दीक्षा शर्मा (ईस्ट जोन, लखनऊ)
डॉ. कौस्तुभ (गोरखपुर)
इलामारन जी. (एटा)
के.के. बिश्नोई (संभल)
प्राची सिंह (अंबेडकर नगर)
डॉ. इराज राजा (गाजीपुर)
सर्वानंद टी. (अमेठी)
उत्तराखंड
चंद्रशेखर घोडके (एसएसपी अल्मोड़ा)
सर्वेश पंवार (एसएसपी पौड़ी गढ़वाल)
सुरजीत सिंह पंवार (एसपी चमोली)
पश्चिम बंगाल
पापिया सुल्ताना (एसपी, पश्चिम मेदिनीपुर)
वाई. रघुवंशी (एसपी कृष्णानगर)
मिस पुष्पा (एसपी बारासात, अब पूर्व बर्धमान)
*महामृत्युंजय दर्शन दैनिक के लिए दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार आशीष तिवारी की Exclusive रिपोर्ट*













