WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में RPSS का हल्ला बोल: पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, रिपोर्ट अंकित शर्मा एडवोकेट

*एटा में RPSS का हल्ला बोल: पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*

 

*एटा-कासगंज के पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुँच सौंपा ज्ञापन, कहा – लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं*

 

एटा। राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ (RPSS) ने देश में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एटा से मोर्चा खोल दिया। दिल्ली आंदोलन की कवरेज के दौरान पत्रकारों व महिला पत्रकारों के साथ की गई अमानवीय अभद्रता और हिंदी खबर चैनल के संपादक सहित पाँच पत्रकारों की अवैध गिरफ्तारी से आक्रोशित एटा और कासगंज के पत्रकारों ने जिला मुख्यालय के धरना प्रदर्शन स्थल पर एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद उर्फ बबलू चक्रवर्ती के निर्देश और राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार की निगरानी में यह ज्ञापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसका संयुक्त नेतृत्व एटा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष शुभम पचौरी एवं कासगंज के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि –

 

1- दिल्ली में आंदोलन की कबरेज करते पत्रकारों से अभद्रता, अमानवीयता से मनमानी गिरफ्तार करने वाले दोषी अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाये और सम्पूर्ण प्रकरण की न्यायिक जाँच की जाये ।

 

2- सम्पूर्ण देश में पत्रकार सुरक्षा कानून अविलंब लागू किया जाए।

 

3- महिला पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने हेतु ठोस गाइडलाइन जारी हो।

 

1- भारत में पत्रकारों को अभिव्यक्ति की आजादी के तहत पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की जाए।

 

ज्ञापन के दौरान उपस्थिति पदाधिकारी पत्रकारों ने खुले शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने पत्रकारहित पर ध्यान नहीं दिया तो RPSS आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हमीरपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में विकराल आंदोलन करेगा। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे, जिनमें मनसुख टाइम्स संपादक एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद बबलू चक्रवर्ती, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सन्मति बाबू जैन, सत्ता एक्सप्रेस से संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार, एटा जिलाध्यक्ष शुभम पचौरी, कासगंज जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जन टीवी से राज वर्मा, वैभव वार्ष्णेय, योगेश मृदुकल, संविधान रक्षक समाचार पत्र से विशाल माथुर, निशाकान्त शर्मा, सूरज सिंह, कल्पेश कुमार, एस.खान आदि संगठन के पदाधिकारी पत्रकार मौजूद रहे ।

Leave a Comment