WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा प्रशासन की आधी रात की बड़ी कार्रवाई: अवैध मिट्टी खनन पर चला तहसीलदार का हंटर, ट्रैक्टर व रीपर मशीन जब्त*  *तुर्रम सिंह राजपूत

*एटा प्रशासन की आधी रात की बड़ी कार्रवाई: अवैध मिट्टी खनन पर चला तहसीलदार का हंटर, ट्रैक्टर व रीपर मशीन जब्त*

 

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

 

जलेसर (एटा)। जनपद एटा में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी पीयूष रावत के निर्देशन में तहसील जलेसर के तहसीलदार संदीप सिंह ने मध्य रात्रि में छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे एक ट्रैक्टर तथा खुदाई में प्रयुक्त रीपर मशीन को मौके से पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार संदीप सिंह को क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर राजस्व टीम द्वारा देर रात अचानक छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर एवं खुदाई की रीपर मशीन को मौके से कब्जे में ले लिया गया, जबकि अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहीं।

जब्त किए गए वाहन एवं मशीन को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु कोतवाली जलेसर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व एवं प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं तथा अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

तहसीलदार संदीप सिंह ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

@⁨all⁩

Leave a Comment