WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एआरटीओ कार्यालय एटा दलालों का अड्डा बना हुआ है” -अरविन्द चौहान

“एआरटीओ कार्यालय एटा दलालों का अड्डा बना हुआ है” -अरविन्द चौहान

———————————————-

एटा 30 जून।विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि मैंने पूर्व में भी अखबारों के माध्यम से अवगत कराया था कि जनपद एटा मे एआरटीओ कार्यालय दलालों का अड्डा बना हुआ है विना दलालों के आम आदमी एआरटीओ कार्यालय मे कोई कार्य नहीं करा सकता है क्योंकि एआरटीओ कार्यालय एटा पर कोई भी कार्य सीधे कार्यालय के माध्यम से नहीं होता बल्कि दलालों के माध्यम से ही होता है सूत्रों द्रारा यह भी पता चला है कि दलालों के माध्यम से किये जाने वाले कार्य मे कार्यालय का भी हिस्सा रहता है।

श्री चौहान ने कहाँ कि माननीय मुख्यमंत्री जी का जो आदेश है कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए उ.प्र में जीरो टोलरेनस की पोलिसी पर कार्य होगा उस आदेश की एआरटीओ कार्यालय एटा मे खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है तथा गरीब जनता का खुलेआम शोषण हो रहा है कोई देखने सुनने वाला नहीं है वही अधिकारी व कर्मचारी तो फलीफूत हो रहे हैं तथा जनता की नजर में सरकार की छवि धूमिल की जा रही हैं।

श्री चौहान ने कहाँ कि जव कि जनपद एटा मे नव नियुक्त जिलाधिकारी बहुत तेज तर्रार हैं है उसके बावजूद भी एआरटीओ कार्यालय सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि किसी को लाइसेंस बनवाना हो या रिन्यूवल कराना हो, तथा फिटनेस करानी हो,गाडी ट्रांसफर करानी हो सारे कार्य दलालों के माध्यम से ही होते है तथा दलाल अपना खर्चा तथा कार्यालय का खर्चा छोडकर वसूली करता है।

श्री चौहान ने कहाँ कि मै जिलाधिकारी महोदय से मांग करता हूँ कि एआरटीओ कार्यालय मे भी हेल्प डेस्क की वयवस्था करायी जाये तथा कार्यालय मे तैनात अधिकारी व कर्मचारीयो को आदेशित किया जाये की कार्यालय मे कार्य दलालों के माध्यम से नहीं बल्कि जनता के सीधे कार्य किये जाये ताकि जनता का शोषण रुक सके तथा जांच कराकर दोषीयो को खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।

Leave a Comment