रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
चोपन /सोनभद्र/ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन सम्मेलन केमुख्य अतिथि सिंगरौली के विधायक श्री रामनिवास शाह थे कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय अनुभाग अभियंता विद्युत चोपन एवम चोपन क्षेत्रीय ओबीसी रेलवे लीडर एम पी सिंह ने किया एवम मंच संचालन रेलवे समाजसेवी शाकिब खान ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओबीसी के केंद्रीय पदाधिकारी धनबाद मंडल अध्यक्ष श्री राम जी चौधरी धनबाद मण्डल ओबीसी सचिव महेंद्र कुमार,दानापुर मंडल ओबीसी सचिव रवींद्र कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर वी.पी मंडल जी को याद कर उनके जीवन के किए हुए कार्यों को बताने का कार्य किया इस दौरान के.एन.सिंह,भूपेन्द्र यादव लल्लन कुमार, बृजेश कुमार, शिव कुमार,यशपाल कुमार, गौतम कुमार, मनोज कुमार, राजीव रंजन, पी टंडन, पवन कुमार यादव,उमेश कुमार, आलोक यादव,सौरभ सुमन,अनिल शाही, उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ओबीसी सिंगरौली शाखा अध्यक्ष चंद्रजीत कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया!













