एटा बिग ब्रेकिंग —
पूरा किराया वसूला… बस स्टैंड की टिकट काटी… फिर आधी रात यात्रियों को सुनसान बाईपास पर उतारा ! आखिर यह कैसी रोडवेज व्यवस्था?
फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस UP78 KT 8416 पर गंभीर सवाल—यात्रियों का आरोप है कि बस स्टैंड की टिकट होने के बावजूद उन्हें एटा बाईपास अलीगंज रोड स्थित कुसाड़ी के पास बीच रास्ते उतार दिया गया!
परिवहन विभाग की अनदेखी कहें या रोडवेज चालक की मनमानी—यात्रियों की सुरक्षा से आखिर किसके इशारे पर खिलवाड़ हुआ?
बताया गया कि तीन यात्री सिकंद्राराऊ जा रहे थे, उन्हें भी बीच रास्ते उतार दिया गया।
सबसे बड़ा सवाल—पूरा पैसा लेने के बाद भी जब बस स्टैंड तक नहीं पहुंचाना था, तो टिकट आखिर बस स्टैंड की क्यों काटी गई?
रात के अंधेरे में कोई हादसा या आपराधिक घटना हो जाती तो जिम्मेदारी परिवहन विभाग लेता या बस चालक?
सवाल—क्या रोडवेज में अब टिकट यात्री की मंजिल तक पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ किराया वसूलने के लिए काटी जा रही है?
















