WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आग लगने के बाद बॉक्स हटाने की मांग, तकनीकी कारणों से कंपनी ने खड़े किए हाथ, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में टोरेंट पावर के बिजली बॉक्स से सहमा परिवार: आग लगने के बाद बॉक्स हटाने की मांग, तकनीकी कारणों से कंपनी ने खड़े किए हाथ*

 

आगरा। ईदगाह क्षेत्र (नगला फकीर चंद) में घर के सामने लगे बिजली सप्लाई बॉक्स में आग लगने से परिवार सहमा हुआ है, शिकायतकर्ता मनीष कुमार का कहना है कि 1 दिसंबर 2025 को इस बॉक्स में आग लगने के बाद से उनके परिवार पर हमेशा बड़े हादसे का खतरा मंडराता रहता है।

वहीं शिकायतकर्ता की मांग है कि सुरक्षा को देखते हुए बिजली बॉक्स को तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए या कोई ठोस वैकल्पिक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। वहीं

टोरेंट पावर का पक्ष कहता है कंपनी इस बॉक्स से करीब 20 उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई देती है, इसलिए तकनीकी रूप से इसे हटाना संभव नहीं है। हालांकि, आसपास के रखरखाव और सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। फिलहाल, इस बात पर संशय बना हुआ है कि बिना बिजली आपूर्ति बाधित किए इस खतरे का क्या तकनीकी समाधान निकाला जाएगा।

Leave a Comment