WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में एएनटीएफ का बड़ा एक्शन: 104 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में एएनटीएफ का बड़ा एक्शन: 104 किलो से ज्यादा गांजा बरामद*

 

 

आगरा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर एएनटीएफ यूनिट ने आगरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 104.17 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरसैना में की गई। कार्रवाई के दौरान एएनटीएफ टीम ने हरीश कुमार और छपवराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि बरामद गांजे की खेप को शारदा यूनिवर्सिटी के पास सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान स्विफ्ट कार सवार दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस और एएनटीएफ टीम जुटी हुई है। इस बड़ी कार्रवाई में आगरा एएनटीएफ यूनिट ने भी सहयोग किया। बरामद गांजे को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब मादक पदार्थों की इस खेप से जुड़े नेटवर्क और फरार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है

Leave a Comment