आगरा की डॉ. शिवालिका शर्मा को थाईलैंड में मिला IBFARM सम्मान
आगरा । ताजनगरी आगरा शहर की डॉ. शिवालिका शर्मा ने एस्थेटिक एवं रीजेनेरेटिव मेडिसिन में अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की।
थाईलैंड के पटाया में 6-8 अक्टूबर को आयोजित IAAM के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें प्रतिष्ठित IBFARM फेलोशिप से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि वह आगरा की पहली डॉक्टर हैं जिन्हें यह फेलोशिप मिली।इस सम्मेलन में उन्होंने विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में भी भूमिका निभाई। PRP, PRF, कोलेजन
बायोस्टिमुलेशन और एडवांस इंजेक्टेबल तकनीकों पर चर्चा की। उनकी इस उपलब्धि से आगरा के चिकित्सा जगत में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा मिलेगा।















