*एटा – अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिनानंद द्वारा पुलिस लाइंस स्थित बहुद्देशीय हॉल में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा हेतु की गयी गोष्ठी आयोजित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*
आज दिनांक 13.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानन्द द्वारा पुलिस लाइन एटा स्थित बहुद्देशीय हॉल में आईजीआरएस (IGRS) से संबंधित गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों एवं उनके निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में जनशिकायतों का निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी निष्पक्ष जांच की जाए तथा शिकायतकर्ता की समस्या का नियमानुसार प्रभावी समाधान किया जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा कहा गया कि आईजीआरएस शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। अतः सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखने, प्रकरणों की अद्यतन स्थिति पोर्टल पर दर्ज करने तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनपद एटा पुलिस आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा जनसामान्य को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।














