WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवागढ़ से जंतर-मंतर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, जिला महासचिव नौशाद अली हाउस अरेस्ट,

अवागढ़ से जंतर-मंतर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, जिला महासचिव नौशाद अली हाउस अरेस्ट

 

एटा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों को अवागढ़ पुलिस ने रोक दिया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अवागढ़ पुलिस ने कांग्रेस के जिला महासचिव नौशाद अली, मंडल अध्यक्ष दहशाहपुर बलवीर सिंह बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी मुन्ने खान को हाउस अरेस्ट कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला महासचिव नौशाद अली और उनके साथी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अवागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते वह आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं जा सके।

 

इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता को हाउस अरेस्ट किए जाने की चर्चा रही।

Leave a Comment