*अर्जुन नगर 12 खंभा रोड और ROB निर्माण की मांग हुई तेज: जनता ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली भव्य विरोध रैली*
आगरा:अर्जुन नगर स्थित 12 खंभा पर सड़क व रेलवे पुल (ROB) के निर्माण को लेकर क्षेत्र की जनता का संघर्ष अब एक वृहद जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में आज स्थानीय जनता ने एकजुट होकर हाथों में तिरंगा पट्टी थामकर एक भव्य विरोध रैली का आयोजन किया। यह रैली खेरिया मोड़ से शुरू होकर अर्जुन नगर फाटक तक निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर अपना समर्थन और रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान जनता ने एक स्वर में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 12 खंभा रोड और रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य अविलंब शुरू किया जाए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस महत्वपूर्ण मांग पर ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। इस ऐतिहासिक जन समर्थन और रैली ने स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र की जनता बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अब और इंतजार करने को तैयार नहीं है। रैली में मौजूद लोग, राजेश यादव अध्यक्ष अजीत नगर बाजार कमेटी, श्याम सुंदर तागड, मनोज नोतनानी, संजय नोतनानी, सुंदरलाल चेतवानी, संजय पाराशर, जितेंद्र कुशवाहा, अमित कोहली, विकास अग्रवाल लल्लन शर्मा शाहिद बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।














