WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अब नया घंटाघर नई घड़ी और आकर्षक वॉल वॉशर लाइटों से रात में जगमगाएगा, रिपोर्ट इस्लाम खान

एटा की ऐतिहासिक धरोहर — घंटाघर का नया स्वरूप

शुभारंभ

दिनांक — 04 सितम्बर 2026

समय — शाम 6:30 बजे

एटा नगरवासियों के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर!

एटा की पहचान और ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर का जीर्णोद्धार कर उसे एक नए और आकर्षक स्वरूप में तैयार किया गया है। अब नया घंटाघर नई घड़ी और आकर्षक वॉल वॉशर लाइटों से रात में जगमगाएगा।

घंटाघर के अंदर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का भी जीर्णोद्धार कराया गया है। गांधी जी के जीवन से जुड़े वास्तविक ऐतिहासिक चित्रों को प्रदर्शित कर उनके जीवन, संघर्ष और विचारों की झलक नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। साथ ही गांधी जी के प्रेरणादायी श्लोक एवं विचार और देशभक्ति संगीत भी आगंतुकों को एक विशेष अनुभव प्रदान करेंगे।

यह केवल एक भवन का जीर्णोद्धार नहीं, बल्कि एटा की विरासत, इतिहास और नई पीढ़ी को जोड़ने का एक प्रयास है।

इस पूरे कार्य को सुंदर और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए अध्यक्ष महोदया श्रीमती सुधा गुप्ता जी के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद एटा द्वारा प्रयास किया गया है। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि श्री पंकज गुप्ता एडवोकेट जी ने कार्य की लगातार निगरानी करते हुए रात-दिन मेहनत कर इस ऐतिहासिक धरोहर को नया रूप दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आप से सादर अनुरोध है कि इस शुभारंभ समारोह में शामिल होकर ऐतिहासिक घंटाघर के नए स्वरूप की शोभा बढ़ाएँ।

सुधा गुप्ता

चेयरमैन एटा

पंकज गुप्ता एड•

पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी

समस्त सभासदगण

Leave a Comment