3 से 5 जुलाई बालक बालिका की तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन

आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश तैराकी संगठन के तत्वावधान में 3 से 5 जुलाई,2026 प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक / बालिका की प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है l उत्तर प्रदेश के बालक एवं बालिका तेराकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मंडल टीमों का जिला स्तरीय चयन /ट्रायल 27 जून 2026 को अपरांत 3:00 बजे से तथा मंडल स्तरीय चयन /ट्रायल 27 जून 2026 को अपरांत 4:30 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के तरण ताल पर किया जा रहा है इस ट्रायल में वही बालक एवं बाल का भाग ले सकते हैं जिनका जन्म दिनांक 1 जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2011 के मध्य हुआ हो ट्रायल में भाग लेने वाले की प्रविष्टि निशुल्क है l









