WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राम चरन लाल धर्मशाला में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन   *रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर

राम चरन लाल धर्मशाला में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

योग केवल व्यायाम नहीं, व्यक्तित्व विकास का माध्यम है: सुशील मिश्रा

 

शाहजहांपुर, रविवार 21 जून को इस वर्ष के विशेष संकल्प “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ वृद्धावस्था/दीर्घायु के लिए योग) की थीम के साथ आज जनपद शाहजहांपुर के रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी बाग में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जन शिक्षण संस्थान शाहजहांपुर तथा आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने संयुक्त रूप से किया। जन शिक्षण संस्थान की तरफ से निदेशक सुशील मिश्रा एवं आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव श्री नीरज वाजपेई के नेतृत्व , मार्गदर्शन एवं व्यवस्थापन से कार्यक्रम दिव्य एवं भव्य रूप से संपादित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जन शिक्षण संस्थान के निदेशक सुशील मिश्रा ने अपने इस वर्ष की थीम पर जोर देते हुए कहा कि “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि योग परंपरा को जितना ज़्यादा आगे बढ़ाया जाए, जितना विस्तार दिया जाए, उतना ही हमारे देश के लिए, हमारे प्रदेश के लिए ये लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, ये एक व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास के लिए आज के समय में बहुत आवश्यक है। निरोगी रहने के लिए बहुत आवश्यक है। हमें अपने आप को संतुलित रखने के लिए, अपने कार्य को ठीक प्रकार से अंजाम देने के लिए, इसको हम लोगों को आत्मसात ज़रूर करना चाहिए।

आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने कहा प्रारंभ में योग किसी न किसी शिक्षक के माध्यम से अगर हम प्रारंभ करें और उसी प्रकार से अपनी दिनचर्या को भी व्यवस्थित करें, तो इसका पूरा-पूरा लाभ हम लोगों को मिल सकता है। योग केवल देखने और सुनने से नहीं आता। योग क्या है और इसको किस प्रकार से किया जाए, ये करने से ही होता है। और उसका पूरा-पूरा लाभ हमको तभी मिलेगा जब हम इसको स्वयं प्रैक्टिकल करेंगे। उन्होंने कहा कि निरोगी रहने के लिए, अपने मन, मस्तिष्क, आत्मा और शरीर को बैलेंस रखने के लिए, अपने कार्य प्रकार को ठीक प्रकार से अंजाम देने के लिए और उसको उपलब्धि के साथ समाप्त करने के लिए ये बहुत आवश्यक है कि हम योग करें।

 

इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे तथा उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता की।

Leave a Comment