WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत जिला कारागार, एटा में योग शिविर का आयोजन सम्पन्न, रिपोर्ट ज्योति सोलंकी एडवोकेट

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत जिला कारागार, एटा में योग शिविर का आयोजन सम्पन्न*

 

*एटा 21 जून 2026(सू0वि0)।* उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार सुरेखा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में आज दिनांक 21.06.2026 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जिला कारागार, एटा परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के साथ जिला कारागार, एटा की कारागार अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर शशी कला वर्मा एवं सत्यपाल सिंह सिसौदिया, जिला कारागार चिकित्सक उत्सव जैन, राधा रमण वार्ष्णेय, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल व शुभम मिश्रा असिस्टेण्ट एल0ए0डी0सी0, एटा, मध्यस्थ अधिवक्ता योगेश कुमार सक्सैना एवं अन्य कर्मचारियों आदि के साथ कारागार में निरूद्ध पुरुष बंदियों को योग प्रशिक्षण व उनकी योग टीम के द्वारा योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया गया एवं प्राणायाम कराया गया तथा योगा करने के महत्व को समझाया गया, जिससे शरीर में होने वाले बहुत से गम्भीर रोगों से प्राणायाम के द्वारा दूर किया जा सके तथा शरीर को स्वस्थ बनाया जा सके।

इस अवसर पर जिला कारागार के अधिकारीगण, पुलिसकर्मीगण एवं कर्मचारीगण व निरूद्ध बंदी, जिला कारागार, एटा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment