WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

काली नदी किनारे दबिश देकर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, 100 किलो लहन नष्ट, रिपोर्ट राम रतन

*अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई*

 

*काली नदी किनारे दबिश देकर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, 100 किलो लहन नष्ट*

 

*जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान जारी*

एटा, 20 जून। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शनिवार को आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 एटा कुलदीप चौहान एवं आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 अलीगढ़ योगेश कुमार ने संयुक्त आबकारी टीम के साथ थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम कस्तूरपुरा स्थित काली नदी के किनारे दबिश दी। अभियान के दौरान मौके पर लगभग 100 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया तथा 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान बरामद अवैध कच्ची मदिरा के संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है, जिससे अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी दशा में अवैध शराब का निर्माण, भंडारण एवं बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आबकारी अधिकारियों एवं निरीक्षकों को निरंतर अभियान चलाते हुए कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई में प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आबकारी विभाग को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment