WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संपर्क, संवाद और संघर्ष से मजबूत होगा संगठन : देवी प्रसाद गुप्ता, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

संपर्क, संवाद और संघर्ष से मजबूत होगा संगठन : देवी प्रसाद गुप्ता

 

आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के फतेहपुर सीकरी आगमन पर पत्रकारों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। आगरा गेट पर आयोजित सम्मान समारोह में जिले भर से पहुंचे पत्रकारों ने माला, पटका एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान संगठन के प्रति समर्पण और पत्रकार एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जागरूक और संघर्षशील सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को संपर्क, संवाद और संघर्ष के मूल मंत्र को आत्मसात कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना होगा। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे समय में संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारों को जोड़ना नहीं, बल्कि उनके मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त मंच प्रदान करना भी है।

जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लगातार पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ रहा है और संगठन की मजबूती के लिए सभी साथी पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में संरक्षक राजेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा जिला महामंत्री प्रमेंद्र फौजदार (संगठन), जिला महामंत्री श्रीकांत पाराशर, सचिव प्रमोद सिंघल, उपाध्यक्ष महावीर वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शिवम सिकरवार, तहसील अध्यक्ष नीरज शुक्ला,भोज कुमार फौजी, तहसील अध्यक्ष देवेश शर्मा, राजकुमार दूरा, विपिन अग्रवाल, दिलशाद समीर, ज्ञानेंद्र कटारा, अली कुरैशी, राहुल आमीन, नौशाद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पूरे आयोजन में पत्रकारों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Leave a Comment